प्रतापगढ़: जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव के पहले दिन की वोटों की काउंटिंग समाप्त, शुक्रवार को आएगा नतीजा
जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव के वोटो की पहले दिन की काउंटिंग गुरुवार शाम 6 बजे समाप्त हो गईं । शुक्रवार को सुबह 9 बजे से पुनः काउंटिंग शुरू की जाएगी। पहले दिन की काउंटिंग में पांच राउंड की गिनती की गई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी मानसिंह को 143 जबकि करुना शंकर को 117 मत मिले है।