रंगरा चौक: लापता युवक सकुशल बरामद, पत्नी और साले की प्रताड़ना से छोड़ दिया था घर
रंगरा थाना पुलिस ने अपहरण मामले में लापता युवक मुकेश कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने बताया कि पत्नी और साले की प्रताड़ना से परेशान होकर वह ससुराल छोड़कर कोलकाता चला गया था। इस मामले में पहले ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। पुलिस ने युवक को कटरिया से बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी