रेवदर: रेवदर के मंडार सोनेला गांव में होटल में अनियंत्रित होकर घुसी स्कॉर्पियो कार, हादसे के बाद बाइक को मारी टक्कर
Reodar, Sirohi | Aug 25, 2026 रेवदर के मंडार क्षेत्र सोनेला गांव में सड़क किनारे स्थित एक होटल में अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार घुसने से हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं स्कॉर्पियो का आगे का शीशा भी टूट गया। हादसे में एक बाइक को भी टक्कर लगने की सूचना सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।