तेघरा: संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
आगामी दीपावली पर्व की तैयारी को लेकर संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में शासित निकाय के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में छात्रों ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।यह कार्यक्रम बुधवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे।