तेघरा: तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल रानी में छात्रों ने निकाली छठ पर्व की भव्य झांकी
तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल रानी में स्कूल छात्र-छात्राओं के द्वारा आगामी लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ की तैयारी को लेकर भव्य झांकी निकाली गई।जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राएं,शामिल हुई।वहीं इस कार्यक्रम को देखने के लिए शिक्षक एवं अभिभावक भी शामिल हुए।यह कार्यक्रम बुधवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित की गई।जो काफी भव्य रूप में संपन्न हुई।