कानोड़, उदयपुर। दीपावली के त्योहार से पहले कानोड़ नगरपालिका में नगर विकास कार्यों और वार्डों की समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में 20 वार्डों के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं अधिशासी अधिकारी शाहरुख खान के समक्ष रखीं।
बैठक में शहर की साफ-सफाई, नालियों की सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया। पार्षदों ने मांग की कि दीपावली से पहले सभी वार्डों में नियमित सफाई करवाई जाए और लाइटिंग से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान आमजन को परेशानी नहीं हो।
कानोड़ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष रौनक सोनी, उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, पार्षद गोपाल खटीक, विनोद जोशी, चेतन प्रकाश मेनारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कानोड़ और उदयपुर की स्थानीय खबरों, विकास कार्यों और राजस्थान की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें Pal Pal Rajasthan के साथ।
#KanodNews #Kanod #KanodMunicipality #KanodNagarPalika #UdaipurNews #RajasthanNews #KanodLatestNews #KanodDevelopment #नगरपालिका #कानोड़ #कानोड़न्यूज #उदयपुर #राजस्थानन्यूज #नगरविकास #दीपावली #दीपावलीतैयारी #सफाईव्यवस्था #नालीसफाई #स्ट्रीटलाइट #वार्डसमस्या #नगरपालिकाबैठक #विकासकार्य #KanodUpdate #UdaipurLocalNews #DiwaliPreparations #CleanlinessDrive #MunicipalDevelopment #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #RajasthanUpdate
#udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
Girwa, Udaipur | Oct 29, 2026