उदयपुर के चांदपोल क्षेत्र में होटलों और रेस्टोरेंट में तेज साउंड और कथित नशे से जुड़ी गतिविधियों के विरोध में स्थानीय लोगों ने अनूठा प्रदर्शन किया। गुरुवार को सिद्धार्थ सोनी, कुलदीप राव, हर्ष वैष्णव और मुकेश सेन सहित क्षेत्रवासियों ने चांदपोल मुख्य मार्ग पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए संबंधित होटल और रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें बंद कराने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि तेज आवाज और नशे से जुड़ी गतिविधियों के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।
अब देखना होगा कि स्थानीय निवासियों की शिकायतों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
देखिए उदयपुर और राजस्थान की हर बड़ी खबर Pal Pal Rajasthan पर।
#udaipurnews
#Udaipur #Chandpole #ChandpoleNews #RajasthanNews #BreakingNews #UdaipurBreakingNews #HanumanChalisa #HanumanChalisaPath #UdaipurProtest #LoudSound #NoisePollution #DrugActivities #UdaipurPolice #UdaipurAdministration #HotelNews #RestaurantNews #MewarNews #RajasthanBreakingNews #UdaipurLocalNews #PublicProtest #UdaipurCity
Girwa, Udaipur | Oct 29, 2026