दादरी: रामगढ़ अंडरपास से पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे 2 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, अवैध पिस्तौल व कार बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे 2 शातिर अभियुक्तों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्तौल व बिना नंबर प्लेट लगी कार भी बरामद कर ली है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से मोहित व ऋषभ के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।