दादरी: सेक्टर-62 में जूस की रेहड़ी पर युवक जूस में शराब मिलाकर बेचता हुआ नजर आया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-62 में जूस की रेहड़ी पर जूस में शराब मिलाकर युवक द्वारा बेचने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं जूस में शराब मिलाते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया है कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है, जल्द ही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।