अस्पतालों के ऑपरेशन थियेटर में संक्रमण से बचाव के उपायों पर स्वास्थ्य विभाग का विशेष जोर है।विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर इन स्थानों पर संक्रमण का कोई भी कारक मिला तो सम्बन्धित अस्पताल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।CMO डॉ राजेश झा ने बृहस्पतिवार को खुद 4 अलग-अलग अस्पतालों में पहुंच कर संक्रमण से बचाव के उपायों को देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए