कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा स्थित नमस्कर ढाबा संचालक गौरव तिवारी के द्वारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें बताया कि उनका नमस्कर ढाबा है जहां पर लगभग 6 माह से रामगोपाल नामक कर्मचारी कार्य कर रहा, ढाबा के ऊपर मंजिल पर अलमारी में कर्मचारियों को चोरी करते देखा गया, इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।