कोटाबाग पांडे गांव का प्राथमिक विद्यालय दो साल से बंद, युवके ने विधायक ,मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद 😱 शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तराखंड नैनीताल विधानसभा के विकासखंड कोटाबाग स्थित पांडे गांव के नेगीगाव प्राथमिक विद्यालय के करीब दो वर्षों से बंद होने की बात सामने आई है। विद्यालय लंबे समय से बंद होने को लेकर स्थानीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
युवा प्रकोष्ठ उत्तराखंड क्रांति दल के जिला संगठन मंत्री महेंद्र पाल ने विद्यालय की स्थिति को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी विद्यालय गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की शिक्षा का प्रमुख आधार हैं। ऐसे में किसी प्राथमिक विद्यालय का लंबे समय तक बंद रहना गंभीर विषय है।
महेंद्र पाल ने सरकार और संबंधित विभाग से विद्यालय के बंद होने के वास्तविक कारण, वर्तमान स्थिति तथा इसके संचालन को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालय का संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकारी विद्यालय इसी तरह बंद होते रहेंगे तो ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि यह सवाल किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था से है और सरकार व जिम्मेदार विभाग को इसका जवाब देना चाहिए।
#UKD #Uttarakhand #Nainital #Kotabagh #PandeyGaon #GovernmentSchool #PrimarySchool #Education #EducationSystem #SaveGovernmentSchools #RuralEducation #UttarakhandNews #NainitalNews #EducationCrisis #Mission2027 #UttarakhandKrantiDal #MahendraPal