हुज़ूर: सीएम मोहन यादव: होली भाईचारे, प्रेम और समरसता का प्रतीक है
Huzur, Bhopal | Mar 14, 2025 भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होली मिलन समारोह में कहा कि होली भाईचारे, प्रेम और समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। सीएम ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि हमारे त्यौहार सबका मंगल लेकर आते हैं, इसीलिए ऐसे पर्वों पर बधाई और मंगलकामना दी।