मोहम्मदगंज: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड स्तब्ध, सहायक अध्यापक महासंघ ने जताया दुख
झारखंड के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के आकस्मिक निधन की सूचना से मोहम्मदगंज प्रखंड से सहायक अध्यापक महासंघ में शोक की लहर है। झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक महासंघ के प्रदेश महासचिव प्रद्युम्न कुमार सिंह (सिंटू) ने मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।