रेवाड़ी सेक्टर-3 में दसवें भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन
रेवाड़ी सेक्टर-3 में युवा मंडल द्वारा लगातार दसवें वर्ष भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष इस आयोजन में श्रीमती शकुंतला यादव जी ( महिला प्रधान ) एवं महिला मंडल का विशेष सहयोग रहता है।
युवा मंडल के प्रधान निर्मल आर्य, कोषाध्यक्ष निक्कू रुस्तगी एवं सलाहकार नितेश बंसल ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता देते हुए मिट्टी से निर्मित श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे विशेष रूप से बाहरी कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है।
मंडल ने रेवाड़ीवासियों से अपील की कि POP की प्रतिमाओं के स्थान पर मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
इस भव्य गणेश महोत्सव में समस्त रेवाड़ीवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है
Rewari, Rewari | Sep 15, 2026