लखीसराय: बिस्कोमान भवन में खाद की किल्लत से किसान परेशान, डीएपी की खेप जल्द उपलब्ध कराने पर ज़ोर
जिले में मंगलवार 11 बजे बिस्कोमान भवन में डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान दिखे। उन्हें खाद के लिए सरकारी व्यवस्थाओं तथा दुकानों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।वहीं ग्रामीण इलाकों में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। और किसानों से खाद की ज्यादा कीमत वसूल की जा रही है। धान की फसल कटनी के बाद किसानों द्वारा रबी फसल के तहत गेहूं की फसल की बुआई की जाती है।