हरदा: श्रीधाम कॉलोनी में आवारा जानवरों को पकड़ने गई नगर पालिका टीम पर हमला
Harda, Harda | Aug 19, 2026 श्रीधाम कॉलोनी में नगर पालिका टीम पर हमला श्रीधाम कॉलोनी में आवारा जानवरों को पकड़ने पहुंची नगर पालिका की टीम पर कथित रूप से एक पशुपालक ने हमला कर दिया। आरोप है कि पशुपालक ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद नगर पालिका कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिली।