✅ ‘कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म जयंती वर्ष के पावन अवसर पर पूरे मध्य प्रदेश में ‘कलश वंदन यात्रा’ निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी के शांति और समता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को यह यात्रा हरदा जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँची। यात्रा ग्राम अबगांवकला से भादुगांव, भंवर तलाब, खेड़ा, रातातलाई, हेमापुर, नयापुरा पहुँची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कलश का पूजन किया। इस यात्रा को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #GuruRavidas650 #KalashVandanYatra #Samrasta