बंडा: ग्राम निमोन में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों की बैठक, गांव में नहीं बिकेगी शराब
Banda, Sagar | Jul 5, 2025 ग्राम निमोन में गांव में शराब बंदी को लेकर राजमंदिर में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया। समस्त ग्राम वासियों ने निर्णय लिया कि गांव में शराब नहीं बिकेगी और अगर कोई शराब पीकर गाली गलौज करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा एवं शासकीय कार्रवाई भी कराई जाएगी सभी ने सहमति जता कर अपनी रजा मंदी दी।