बाँदा में निजी अस्पतालों की मनमानी नहीं चलेगी!
उत्तर प्रदेश के बाँदा सहित पूरे प्रदेश में कुछ निजी अस्पतालों और मेडिकल माफियाओं द्वारा मरीजों के साथ की जा रही कथित मनमानी, गलत बिलिंग, अनावश्यक जांच, इलाज में लापरवाही और आर्थिक शोषण के खिलाफ अब आवाज बुलंद होगी।
बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने कहा है कि यदि किसी मरीज या उसके परिजनों के साथ किसी भी निजी अस्पताल में गलत बिलिंग, अनावश्यक जांच, इलाज में लापरवाही या किसी भी प्रकार का आर्थिक शोषण हुआ है, तो वे अकेले नहीं हैं। आपकी हर जायज शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
यदि आपके साथ किसी निजी अस्पताल में किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ है, तो अपनी पूरी जानकारी कमेंट में साझा करें। यदि संभव हो तो बिल, पर्ची, जांच रिपोर्ट या अन्य संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध कराएं, ताकि तथ्यों के आधार पर आपकी आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जा सके।
जनहित से जुड़े इस अभियान में आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। आइए, मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
UP 90 Creator
#Banda #up90creator #BundelkhandInsafSena
Banda, Banda | Jun 24, 2026