घाटमपुर: सूने घरों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी, जेवर और बकरा चोरी
मोहम्मदपुर गांव में चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए की नगदी, जेवर और एक बकरा चोरी कर लिया।मोहम्मदपुर नरवल निवासी फारूक और उनके भाई का पूरा परिवार सुल्तान बाबा की कव्वाली देखने गया हुआ था।इस दौरान चोरों ने घर में रखा करीब 20 हजार रुपए नगद और जेवर चुरा ले गए। थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे बताया जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।