डिंडौरी: खैरदा नर्मदा टोला के ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर और तार लगवाने के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
खैरदा नर्मदा टोला के ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर और तार लगवा कर विद्युत की लो वोल्टेज कि समस्या दूर करने को लेकर बुधवार सुबह 11:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या होने के कारण पंखा कूलर अन्य कोई भी इलेक्ट्रिक सामान नहीं चल पाता है और भीषण गर्मी के कारण अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।