कोडरमा: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव कर किया गया सरल,बदलाव की जानकारी देती हुई BDO कोडरमा
शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कोडरमा सुमन गुप्ता द्वारा कोडरमा प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित करने को लेकर लगाए गए विभिन्न शिवरों का निरीक्षण किया गया।मौके पर उन्होंने कहा की शुरुआती दौर में तकनीकी समस्याओं के आने पर आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव कर प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। अब आसानी से किया जा सकता है आवेदन।