कोडरमा: रेलवे ई-टिकट का अवैध कारोबार करने के मामले में आरपीएफ कोडरमा ने ढाब रोड से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम में प्राप्त सूचना के आधार पर कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के ढाब रोड निवासी शशिकांत प्रसाद को रेलवे की टिकट का अवैध कारोबार करते हुए गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने उसके पास से पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से रेलवे ई-टिकट अवैध रूप से बनाने का ब्यौरा और कई टिकट बरामद किया गया है।