कोडरमा: कोडरमा विधायक के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने समाहरणालय में झारखंड सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने सभा के संबोधन में कहा अपने हक, अधिकारों, सुरक्षा के लिए झारखंड सरकार के खिलाफ़ आवाज को बुलन्द करने की आवश्यकता है। हम महिलाएं एक चट्टानी एकता के साथ झूठ फरेब छलावा और धोखे वाली सरकार को विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेंगे। यह सरकार बनते ही सबसे पहले महिला सम्मान में चल रही एक रूपए में होने वाली रजिस्ट्री बंद करवा दी।