किऊल स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त निगरानी
किऊल। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार, को किऊल जंक्शन से प्रस्थान करने वाली विभिन्न ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेल पुलिस (GRP), वाणिज्य विभाग एवं परिचालन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।
प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाने की भी व्यवस्था की गई है। हालांकि, किऊल जंक्शन पर फिलहाल यात्रियों की भीड़ कम रहने के कारण होल्डिंग एरिया की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। रेलवे कर्मियों द्वारा यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेनों में प्रवेश कराने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Lakhisarai, Lakhisarai | Nov 17, 2026