Public App Logo
Profile Picture

Lakhisarai prime

@Lakhisarai_prime
172Followers
0Following
ई-रिक्शा का लॉक तोड़कर बैटरी चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, दो किशोर को पुलिस ने किया निरुद्ध <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
किऊल थाना क्षेत्र में बिच्छवे गांव हनुमान मंदिर के समीप से महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को  उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय में दो शराब तस्कर एवं 10 शराबी गिरफतार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय में तीन शराब त*स्कर एवं सात शराबी को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय जिले में पांच जगहों छापेमारी कर उत्पाद पुलिस द्वारा एक शराब त*स्कर एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया गया <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
झाड़ फूंक में गई सर्पदेश पीड़ित महिला की जान, मौत के बाद भी झाड़ फूक में लग रहे परिजन <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=surajgarha nis:value=surajgarha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=awareness nis:value=Awareness nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की छापेमारी, अवैध शराब बरामद; नौ लोगों पर कार्रवाई
 निषेध थाना लखीसराय की टीम ने 22 जून सोमवार को 
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबारियों और शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान तीन लोगों के पास से अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि छह लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया.
हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर में रामबालक चौधरी के पास से 9 लीटर तथा महेंद्र चौधरी के पास से 1.75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. वहीं कजरा थाना क्षेत्र के मंझियामा मुसहरी गांव में मिथुन मांझी के पास से 1 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई.
इसके अलावा लखीसराय शहर के काली मंदिर संतर मोहल्ला से 1तथा बड़हिया से पांच व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार लोगों में लखीसराय संतर मोहल्ला से रंजीत कुमार को तथा बड़हिया से अमरजीत कुमार, मुकेश शर्मा, टुनटुन कुमार, उत्तम कुमार सिंह एवं जय राम शर्मा नशा सेवन मामले में गिरफ्तार हुए 
मद्य निषेध विभाग ने सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग ने कहा है कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय जिले में घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित चानन प्रखंड के रामसीर गांव का मां जलप्पा स्थान आस्था, विश्वास और लोकमान्यताओं का अद्भुत संगम है. सदियों पुराना यह शक्तिपीठ आज भी हजारों श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है. यहां मां के दरबार में संतान सुख की कामना लेकर आने वाली महिलाओं की मन्नतें पूरी होने की मान्यता है. यही वजह है कि दूर-दूर से श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंचते हैं.
कहा जाता है कि कई सौ वर्ष पूर्व एक ग्रामीण को स्वप्न में देवी का संकेत मिला था. इसके बाद झाड़ियों में दबी मां की प्रतिमा को निकालकर यहां स्थापित किया गया. तब से यह स्थान क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शुमार हो गया. मंदिर में काले पत्थर से निर्मित करीब चार फीट ऊंची मां जलप्पा की प्रतिमा विराजमान है. साथ ही भगवान शिव एवं भगवान हनुमान  की प्रतिमा भी स्थापित है.
 *आंचल चढ़ाकर महिलाएं मांगती हैं संतान का आशीर्वाद-* 
मां जलप्पा स्थान की सबसे बड़ी पहचान संतान प्राप्ति से जुड़ी आस्था है. स्थानीय मान्यता के अनुसार जिन महिलाओं को संतान नहीं होती या जन्म के बाद बच्चे जीवित नहीं रह पाते, वे यहां आकर मां से मन्नत मांगती हैं. श्रद्धालु महिलाएं अपने आंचल का एक हिस्सा फाड़कर देवी को अर्पित करती हैं. मन्नत पूरी होने पर बच्चे का मुंडन संस्कार और विशेष पूजा-अर्चना करायी जाती है.
 *मंगलवार और शनिवार को लगता है आस्था का मेला-* 
मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना होती है, लेकिन मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ती है. इसके अलावा पूर्णिमा, पंचमी और अमावस्या के अवसर पर भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मुंडन संस्कार और अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धाभाव से संपन्न कराये जाते हैं.
 *शादी-विवाह के लिए भी प्रसिद्ध है मंदिर परिसर-* 
स्थानीय लोगों के अनुसार शादी-विवाह के मौसम में मंदिर परिसर में कई वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. प्राकृतिक वातावरण और धार्मिक महत्ता के कारण यह स्थल लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.
 *पर्यटन स्थल बनने की राह देख रहा जलप्पा स्थान-* 
जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित यह धार्मिक स्थल पर्यटन की अपार संभावनाएं समेटे हुए है. प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और ऐतिहासिक मान्यताओं के बावजूद अब तक इसे पर्यटन स्थल का दर्जा नहीं मिल पाया है. स्थानीय लोग वर्षों से इसके विकास की मांग करते आ रहे हैं.
 *सुबह पांच बजे खुलता है मां का दरबार-* 
मुख्य पुजारी राकेश शुक्ला एवं उनके सहयोगी रोशन शुक्ला दिनकर कुमार आदि ने बताया कि मंदिर का पट प्रतिदिन सुबह पांच बजे खुलता है और शाम साढ़े छह बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है. कार्तिक माह में यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.
 *हाल में ही मुख्य पुजारी का हुआ निधन -* 
लखीसराय स्थित प्रसिद्ध मां जलप्पा (ज्वालपा) मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित गोपाल शुक्ला का निधन 12 जून 2026 को हो गया.वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और पटना में उनका इलाज चल रहा था.
 *मां जलप्पा स्थान की खास बातें-* 
*रामसीर गांव में स्थित प्राचीन शक्तिपीठ
*काले पत्थर की चार फीट ऊंची प्रतिमा
*संतान प्राप्ति की मन्नत के लिए प्रसिद्ध
*मंगलवार और शनिवार को विशेष भीड़
*पूर्णिमा, पंचमी और अमावस्या पर विशेष पूजा
*मुंडन संस्कार और विवाह आयोजन का प्रमुख केंद्र
*जंगल और पहाड़ियों के बीच स्थित रमणीय स्थल
*पर्यटन की अपार संभावनाओं के बावजूद आज तक रहा उपेक्षित <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=admission nis:value=admission nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=religious nis:value=religious nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय जिलान्तर्गत 04 परीक्षा केंद्रों पर रविवार 21 जून कोआयोजित नीट पुनर्परीक्षा के दौरान कदाचार में संलिप्त  पाये गये 09 फर्जी परीक्षार्थी, 01 मूल परीक्षार्थी, 02 सहयोगी तथा 18 बायोमेट्रिक कर्मी सहित कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में जिला अधिकारी महोदय, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया, लखीसराय द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी गई <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=admission nis:value=admission nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय में दो शराब त*स्कर एवं तीन शराबी को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/>
हाथों में हथकड़ी डाले शादी के मंडप पर पहुंचा दूल्हा... <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/>
*श्रृंगी ऋषि धाम: जहां राजा दशरथ ने कराया था पुत्रेष्टि यज्ञ*
*भगवान राम का हुआ था मुंडन संस्कार* 
 *आस्था, इतिहास और प्रकृति का  है अद्भुत संगम* 
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बुधौली बनकर पंचायत की पहाड़ियों, झरनों और घने जंगलों के बीच स्थित श्रृंगी ऋषि धाम धार्मिक आस्था, पौराणिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है. मान्यता है कि त्रेतायुग में अयोध्या के महाराज दशरथ ने पुत्र प्राप्ति की कामना से यहीं महर्षि श्रृंगी के सान्निध्य में पुत्रेष्टि यज्ञ कराया था. इसी यज्ञ के फलस्वरूप भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ था. यही कारण है कि यह धाम हिंदू श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है.
 *महर्षि श्रृंगी की तपस्या से प्रसन्न हुए थे अग्निदेव* 
पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा दशरथ को संतान प्राप्त नहीं हो रही थी. तब उन्होंने महर्षि श्रृंगी की शरण ली. महर्षि ने यहां कठोर तपस्या और विशेष यज्ञ संपन्न कराया. यज्ञ से प्रसन्न होकर अग्निदेव खीर से भरा दिव्य पात्र लेकर प्रकट हुए. राजा दशरथ ने वह खीर अपनी तीनों रानियों को ग्रहण कराई, जिसके प्रभाव से चारों राजकुमारों का जन्म हुआ.
 *भगवान राम सहित चारों भाइयों का यहीं हुआ था मुंडन संस्कार* 
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का मुंडन संस्कार भी इसी पवित्र धाम में संपन्न हुआ था. आज भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के लिए दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं.
 *शिवलिंग, झरना और सीता कुंड बढ़ाते हैं धाम की महिमा* 
श्रृंगी ऋषि धाम में प्राचीन शिवलिंग स्थापित है, जहां वर्षभर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना होती है. मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग भगवान श्रीराम के जन्म से भी पूर्व का है. परिसर में माता पार्वती, बजरंगबली और महर्षि श्रृंगी के मंदिर भी स्थित हैं. मंदिर के समीप पहाड़ियों से निकलने वाला प्राकृतिक झरना और पवित्र कुंड श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. यहां स्थित सीता कुंड के बारे में मान्यता है कि इसके जल में स्नान करने से त्वचा संबंधी रोगों से राहत मिलती है.
 *सावन, कार्तिक और शिवरात्रि में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़* 
सावन माह, कार्तिक माह, अगहन माह, श्रीपंचमी और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. सामान्य दिनों में भी प्रतिदिन करीब दो हजार श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचते हैं. धार्मिक आयोजनों के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हो उठता है.
 *मोरवे डैम और प्राकृतिक सौंदर्य भी है आकर्षण* 
धार्मिक महत्व के साथ-साथ श्रृंगी ऋषि धाम अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है. पहाड़ियों की गोद में स्थित मोरवे डैम का मनोरम दृश्य पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है. बरसात के मौसम में चारों ओर फैली हरियाली, कल-कल बहते झरने और झील जैसा नजारा यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है.
 *सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालु परेशान* 
श्रृंगी ऋषि धाम की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से आने वाले धर्मप्रेमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं दुर्गम पहुंच पथ और जर्जर सड़क के कारण धाम तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.
 *वर्ष 2022 में बना नया कुंड* 
मान्यता है कि धाम का पुराना कुंड त्रेतायुग से ही विद्यमान है. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए वर्ष 2022 में यहां एक नए कुंड का निर्माण कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली है.
 *बोले पुजारी* 
श्रृंगी ऋषि धाम के पुजारी मृत्युंजय झा ने कहा कि धाम के सौंदर्यीकरण की दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं हो रहे हैं. सड़क का रखरखाव नहीं होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है. रामायण कालीन महत्व वाले इस धाम के विकास के लिए सरकार और जिला प्रशासन को विशेष पहल करनी चाहिए. श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला, शौचालय, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था आवश्यक है.
 *तथ्य एक नजर में* 
स्थान : बुधौली बनकर पंचायत, सूर्यगढ़ा प्रखंड, लखीसराय
दूरी : लखीसराय मुख्यालय से लगभग 23 किलोमीटर
विशेषता : राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल होने की मान्यता
धार्मिक महत्व : भगवान राम सहित चारों भाइयों के मुंडन संस्कार का स्थल
प्रमुख आकर्षण : प्राचीन शिवलिंग, सीता कुंड, प्राकृतिक झरना और मोरवे डैम
विशेष अवसर : सावन, कार्तिक, अगहन, श्रीपंचमी और महाशिवरात्रि
आस्था, इतिहास और प्रकृति का संगम बना श्रृंगी ऋषि धाम आज भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. उचित विकास और बेहतर सुविधाएं मिलने पर यह स्थल बिहार के प्रमुख धार्मिक-पर्यटन केंद्रों में शामिल हो सकता है.
 *मंदिर में दर्शन का समय* 
*मंदिर में सुबह 5 बजे से पूजन कार्य शुरू हो जाता है. शाम 6 बजे तक मंदिर का पट बंद कर दिया जाता है 
 *पुलिस चौकी की आवश्यकता-*
 स्थानीय लोगों का मानना है कि दुर्गम पहाड़ी इलाके में स्थित रामायण कालीन महत्व वाले इस धाम में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. जहां पुलिस चौकी की स्थापना होनी चाहिए.
उत्पाद पुलिस की कार्रवाई लखीसराय जिले में 3 शराब त*स्कर को किया गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
सिमरातरी कोरासी काली स्थान के पास सर्च अभियान में देशी कट्टा बरामद <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय जिले में दो जगहों से एक शराब तस्कर एवं पांच शराबी को उत्पाद पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत निस्ता गांव में एक घर में हुई 14 लाख की चोरी <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय में दो शराब त*स्कर एवं चार शराबी को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय में पांच शराब तस्कर एवं चार शराबी को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरैन पंचायत के सहान मुसहरी गांव में ट्रिपर से कुचलकर बालक की मौत <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccidentnews nis:value=roadaccidentnews nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय में पांच शराबी को किया गया गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय में लखीसराय में आठ शराबी गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/>
ऑपरेशन मुस्कान से खिले 36 लोगों के चेहरे, लखीसराय पुलिस ने लौटाए गुम हुए मोबाइल
फोटो 
लखीसराय: लखीसराय पुलिस के "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के तहत मंगलवार को 36 लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब उनके खोए अथवा गुम हुए मोबाइल फोन उन्हें वापस सौंपे गए. पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमारके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वितरित किए गए.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर थाना की टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयास के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए. मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लखीसराय पुलिस और साइबर थाना के प्रति आभार जताया. कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिल सकेगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से यह संभव हो पाया.
इस अवसर पर आमजनों से अपील की गई कि मोबाइल फोन खो जाने या गुम होने की स्थिति में तत्काल भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. इससे मोबाइल को ट्रैक करने और बरामद करने में पुलिस को सहायता मिलती है.
लखीसराय पुलिस ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, मोबाइल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी.अभियान की सफलता से आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है.
लखीसराय में  चार शराब त*स्कर एवं दो शराबी को पुलिस ने  किया गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/>
पहाड़ों से घिरे तुमनी के रमणीय मैदान में डीएम ने खेला क्रिकेट, ग्रामीणों का बढ़ाया उत्साह
शनिवार 13 जून की अपराह्न सूर्यगढ़ा प्रखंड के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा-राजपुर पंचायत के तुमनी गांव स्थित चारों ओर पहाड़ों से घिरे रमणीय क्रिकेट मैदान में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने ग्रामीणों एवं अधिकारियों के साथ कुछ समय तक क्रिकेट खेलकर खेल भावना को बढ़ावा दिया. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समुदाय के युवाओं के बीच खेलों के प्रति रुचि और उत्साह विकसित करने पर बल दिया.
डीएम ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है.उनके मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलने से स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.
मैदान में मौजूद अधिकारियों एवं स्थानीय युवाओं ने भी डीएम के साथ क्रिकेट का आनंद लिया. इस अवसर पर खेल सुविधाओं के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई. डीएम की इस पहल से तुमनी गांव में खेल को लेकर सकारात्मक माहौल बना और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ. <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=admission nis:value=admission nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय में उत्पाद पुलिस ने दो शराब त*स्कर को किया गिरफ्तार <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excise nis:value=Excise nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/>