फिरोज़ाबाद: गांव विलेहना में चारपाई उठाने पर पिता-पुत्र को डंडे से पीटा गया
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव विलेहना सें मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है जयंती प्रसाद ऒर उसके बेटे सूरज को गांव के कुछ नामजद लोगो नें लाठी डंडे सें हमला कर मारपीट की है। जिससे जयंती प्रसाद गंभीर रूप सें चोटिल हुआ है। जबकि सूरज के मामूली चोट आयी है। घटना के पीछे चारपाई सें उठाने को लेकर बताई जा रही है। घायको को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।