फिरोज़ाबाद: पुलिस ने चेकिंग के दौरान गढ़ी तिवारी फायरिंग रेंज के पास एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से देशी कट्टा व कारतूस बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। गांव गढ़ी तिवारी फायरिंग रेंज के पास सें मोहित उर्फ़ रोहित नामक आरोपी को अरेस्ट किया है। जिसके कब्जे एक देशी कट्टा ऒर एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस की माने तो आरोपी किसी वारदात की फिराक था। पुलिस नें आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।