फिरोज़ाबाद: शहर के रसना टॉकीज के पास सड़क पार करते समय सास-बहू को बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल
थाना रामगढ क्षेत्र बड़े मिर्जा का नगला निवासी जयश्री देवी अपनी बहू रेखा संग घर से आगरा जाने को पैदल निकली थी। इसी दौरान रसना टॉकीज के पास बुधवार सुबह करीबन साढ़े ग्यारह बजे सड़क पार करते समय एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों लहूलुहान हो गयीं। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया।