सिमरिया: पन्ना में विधिक साक्षरता शिविर में दी गई विशेष जानकारी
Simariya, Panna | Apr 20, 2026 म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार व प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरत चन्द्र सक्सेना के मार्गदर्शन में अक्षय तृतीया पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर भवन के सभागृह पन्ना में विभिन्न पंचायतों एवं बालक समूह पन्ना के छात्र-छात्राओं के मध्य विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।