साइबर ठगी से बचाव के लिए 885 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
मीरजापुर। “साप्ताहिक साइबर जागरूकता अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना मीरजापुर की टीम ने बुधवार को श्री राम सिंह गहरवार पीजी कॉलेज, पड़री में कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यशाला में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण समेत करीब 885 विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/साइबर मो. फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक अनिन्द्रय सिंह और प्रधानाध्यापक डॉ. अजय कुमार दूबे समेत शिक्षकगण उपस्थित रहे।
साइबर क्राइम थाना टीम ने विशेष रूप से “पार्ट टाइम जॉब ऑफर फ्रॉड” के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधी आकर्षक नौकरी और घर बैठे कमाई का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठते हैं। विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टो करेंसी समेत साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इसके अलावा UPI, वॉलेट, इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन खरीदारी, गेमिंग एप और टेलीग्राम के माध्यम से होने वाली ठगी से बचाव के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने MRM/GRM पोर्टल की उपयोगिता की जानकारी देते हुए साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत करने की प्रक्रिया समझाई।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
पुलिस के अनुसार, जनपद के सभी थानों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जागरूकता अभियान टीम:
प्रभारी निरीक्षक राम नरायन सरोज, निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक जय प्रकाश शर्मा, आरक्षी सोनू कुमार एवं आदर्श मिश्रा।
#Mirzapur #MirzapurPolice #CyberAwareness #CyberCrime #CyberFraud #CyberSafety #CyberCrimeAwareness #DigitalArrest #PartTimeJobFraud #UPI #OnlineFraud #CyberSecurity #1930 #CyberCrimePortal #TodayMirzapur