गंगा में तेजी से बढ़ रहा पानी, विंध्याचल का पक्का घाट डूबने की कगार पर
मिर्जापुर। गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। बढ़ते पानी के कारण विंध्याचल का पक्का घाट भी डूबने की कगार पर पहुंच गया है। गंगा का पानी लगातार घाट की सीढ़ियों की ओर बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से विंध्याचल क्षेत्र के निचले इलाकों में भी पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन की ओर से लोगों से गंगा के किनारे जाने और जलधारा के करीब जाने से बचने की अपील की जा रही है।