पानसेमल: बाइक में लगी आग, सीसीटीवी में दिखे 2 संदिग्ध, जांच जारी
पानसेमल नगर के वार्ड 6 में बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात में एक बाइक में आग लगने की घटना हो गई, जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले वाले परिवारों द्वारा आग बुझाई गई।घटना की जानकारी देते हुए राकेश कोली ने बताया की यह घटना पास ही लगे एक CCTV कैमरे में रिकार्ड हुई जिसके फुटेज में 2 संदिग्ध मुँह बांधकर जाते हुए दिखाई दिए और बाइक में आग लगते ही भाग निकले हैं।