प्रतापगढ़: भदोही के देहात कोतवाली में विवाहिता और 3 मासूमों की मौत के मामले में मृतका का पति जौनपुर से गिरफ्तार
देहात कोतवाली के भदोही में हुई विवाहिता और 3 मासूमों की मौत मामले में एक नया मोड़ आया है। मृतका के पति सन्दीप को पुलिस ने जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी में सोमवार सुबह 11 बजे बताया की मायके वालों की तहरीर पर मृतका के पति समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।