प्रतापगढ़: जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा दाउदपुर के पास मदरसे में ड्यूटी करने जा रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा दाउदपुर के पास सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे मदरसे में ड्यूटी करने जा रहे विश्व्नाथ यादव नाम के युवक पर बदमाशों ने गोली चला दी। घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण हुआ है।