प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के सेंट एंथोनी स्कूल के सामने क्रिसमस मेले के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
प्रतापगढ़ में रविवार शाम करीब 7 बजे क्रिसमस मेले के दौरान छात्रो के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल है। । मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। घटना के बाद पुलिस चौकी के सामने भीड़ जमा हो गई और हंगामा हुआ। यह घटना नगर कोतवाली के सेंट एंथोनी स्कूल के सामने की है।