प्रतापगढ़: सरायसेतराय नहर की पटरी पर विवाहित प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर भाग रहा युवक पेड़ से टकराया, दोनों हुए घायल
बाबूपट्टी गांव की एक शादीशुदा युवती मायके में रह रही थी। उसका प्रेम प्रसंग प्रयागराज जनपद के मऊआईमा थाना अंतर्गत महमदपुर गांव के एक युवक से चल रहा था। रविवार की शाम करीब 6.30 बजे युवक बाइक से बाबूपट्टी गांव आया और शादीशुदा प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर भाग रहा था । सरायसेतराय नहर की पटरी के पास मोड़ पर एक पेड़ से भिड़ गया। जिससे दोनों घायल हो गए।