छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
छठ घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश।
गया, 09 नवंबर 2026, छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पर्व के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर प्रखंड विकास पदाधिकारी, गया द्वारा नगर अंचल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, घाटों की मरम्मत, पहुंच पथ की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ पेयजल, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी संबंधित कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Disaster Management Department Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar DD News Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar GAYA Police Department of Agriculture, Government of Bihar Nagar Nigam Gayaji
Gaya, Bihar | Nov 9, 2026