करछना: करछना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों ने दर्ज कराई 25 से अधिक शिकायतें, 2 का हुआ निस्तारण
शनिवार को करछना थाना परिसर में सुबह 10 बजे से नायब तहसीलदार संतोष यादव की अगुवाई में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 25 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। जहां मौके पर दो शिकायती पत्र का समाधान कर दिया गया। जबकि अन्य फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। नाली,खरंजा,चकमार्ग से संबंधित सबसे ज्यादा शिकायतें रही।