करछना: नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के आईटीआई कंपनी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के आईटीआई कंपनी के सामने बृहस्पतिवार रात 8 बजे के करीब करछना क्षेत्र के कटका गांव निवासी अपूर्व पांडे पुत्र अजय पांडे घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया रात 2 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार शाम 7 बजे मृतक का शव कटका घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया।