करछना: नैनी लिंक जंक्शन के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना प्रयागराज के यमुनानगर नैनी लिंक जंक्शन के पास की है,जहां पर बीते शुक्रवार तथा आज शनिवार की मध्य रात्रि को एक व्यक्ति का शव पाया गया,सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जीआरपी उप निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद सरोज द्वारा जांच पड़ताल की गई,तो पता चला कि मृतक व्यक्ति मऊ जनपद का रहने वाला है,जीआरपी द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,तथा परिजनों को सूचना दी गई है।