करछना: तिलखवार गांव के सामने आटा लादकर गुजरते समय पिकअप चालक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक और परिचालक घायल
करछना थाना क्षेत्र के तिलखवार गांव के सामने करछना-गौहनिया मार्ग पर शुक्रवार शाम 4:30 के करीब बगबना गांव निवासी विवेक कुमार शर्मा साथी के साथ पिकअप गाड़ी पर आटा लादकर मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान चालक अनियंत्रित होकर तिलखवार गांव के सामने मार्ग के बगल पेड़ से टकरा गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को पास के एक अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।