करछना: अन्तहिया गांव में एक किसान की भूमिधारी जमीन पर पड़ोसी जबरन कर रहे कब्जा, शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
करछना तहसील क्षेत्र के अन्तहिया गांव निवासी देवी प्रसाद मिश्र ने बताया कि गांव में भूमिधरी जमीन है। जिस पर पड़ोसियों के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर पड़ोसी लड़ने झगड़ने पर अमादा हो रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित गुरुवार दोपहर 1 बजे के करीब करछना तहसील में पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।