करछना: नैनी थाना पुलिस और SOG यमुनानगर की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार
प्रयागराज के यमुनानगर थाना नैनी पुलिस व एसओजी यमुनानगर की टीम द्वारा अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है,पकड़े गए अभियुक्त को के कब्जे व निशानदेही पर चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है,पकड़े गए तीनों अभियुक्त करछना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं,तथा तीनों के ऊपर पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज है।