बरहेट: बरहेट थाना पुलिस ने पेंशन फर्जीवाड़े मामले में पांच को किया गिरफ्तार
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में फर्जी तरीके से अपात्र लोगों को लाभ दिलाने के मामले में बरहेट थाना पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया ।स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया गिरफ्तार आरोपियों में साहबराम मढ़ैया, हकिम मोमिन, हनीफ मोमीन ,मुकेश शाह और मोहम्मद नूर इस्लाम शामिल है । आगे पुलिस की जांच जारी है।