बाढ़ प्रभावित लोगों का लगातार सुरक्षित निष्क्रमण
==================
सारण, 02 अक्टूबर 2026
==================
सारण जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, NDRF एवं SDRF की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। बाढ़ के पानी से घिरे एवं प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू टीमों द्वारा नावों के माध्यम से पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा जहां भी लोग फंसे होने की सूचना मिल रही है, वहां रेस्क्यू टीमों को भेजकर सुरक्षित निष्क्रमण की कार्रवाई की जा रही है। लोगों को सुरक्षित स्थानों एवं राहत केंद्रों तक पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है।
आपदा की इस कठिन घड़ी में जिला प्रशासन सारण प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा है। राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ लगातार जारी है।
Saharsa, Bihar | Oct 2, 2026