बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच लगातार वितरित किया जा रहा सूखा राशन
==================
सारण, 02 अक्टूबर 2026
=================
सारण जिले में बाढ़ प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, सारण द्वारा लगातार सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है, ताकि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में उन्हें खाद्य सामग्री की कमी का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है तथा राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्यरत है।
Saharsa, Bihar | Oct 2, 2026