महेंद्रगढ़: जोनावास गांव के एक निजी पेट्रोल पम्प के पास कार व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
महेंद्रगढ़-नारनौल सड़क मार्ग पर गांव जोनावास के एक निजी पेट्रोल पम्प के पास कार व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रूपचंद्र पुत्र हरिसिंह ने बताया कि वह गांव नांगल सिरोही का रहने वाला है। बाइक पर सवार होकर ट्यूबवेल से महेंद्रगढ़ जा रहे थे। रास्ते में कार चालक ने टक्कर मार दी।