महेंद्रगढ़: थाना सदर महेंद्रगढ़ प्रबंधक निरीक्षक देवेंद्र ने गांवों के सरपंचों, ग्रामीणों, युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया
हरियाणा उदय मुहिम के तहत चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के निर्देशन मे जिला भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस विभाग द्वारा महेंद्रगढ़ के गांव बचीनी और पाथेड़ा में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। थाना सदर महेंद्रगढ़ प्रबंधक निरीक्षक देवेंद्र ने गांवों के सरपंचों, ग्रामीणों, युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया।